राजनांदगांव : अग्निवीर वायु सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी के संबंध में रोजगार कार्यालय से प्राप्त कर सकते हंै जानकारी…

राजनांदगांव 13 फरवरी 2024। अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जिले के युवा परीक्षा की तैयारी से संबंधित सभी जानकारी समय-समय पर प्राप्त कर सकते हंै।

जानकारी प्राप्त करने हेतु युवा शीघ्र ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव एवं दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से पर संपर्क कर सकते हैं।