back to top

राजनांदगांव : नि:शुल्क एसोशिएट डेटा एण्ट्री आपरेटर कोर्स के लिए 5 मार्च तक पंजीयन…

राजनांदगांव 26 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेण्ड्री राजनांदगांव में पंजीकृत एसोशिएट डेटा एण्ट्री आपरेटर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

प्राचार्य आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि एसोशिएट डेटा एण्ट्री आपरेटर कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राही 5 मार्च 2024 तक संस्था में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती हैं। 

Advertisements

You cannot copy content of this page