राजनांदगांव : शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस पर महापौर ने उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली…

राजनांदगांव 28 फरवरी। अमर जवान शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को हाट बाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने उनकी माता श्रीमती कुमारी बाई यदु, धर्मपत्नी श्रीमती गिरजा यदु तथा उनके परिजनों की उपस्थिति में शहीद यदु की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Advertisements

महापौर श्रीमती देशमुख सहित नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पार्षद श्री शिव वर्मा, श्रीमती मधु बैद,श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री अरूण साहू तथा बसंतपुर थाना प्रभारी ने भी शहीद संदीप यदु की प्रतिमा में पुष्पांजली अर्पितकर उन्हे श्रद्धांजली दिये।


महापौर श्रीमती देशमुख ने शहीद संदीप यदु को श्रद्धांजली देते हुये कहा कि मैं उनकी माता, उनकी पत्नी व बच्चे को प्रणाम करती हूॅ, जिन्होंने अपने घर का चिराग खोया, अपना सुहाग खोया।

उन्होंने कहा कि हमारे नगर का जवान जो आरक्षक के पद पर कार्यरत था, वो आज ही के दिन दंतेवाडा के नकुलनार बचेली मार्ग पर हुये नक्सली हमले में शहीद हो गये थे। छत्तीसगढ़ की धरती उनका ऋण कभी नहीं चुका सकती। हमरे जवान शरहद में जाकर देश की सुरक्षा के लिये डटे रहते है और लड़ते हुये वीर गति को प्राप्त कर लेते है। श्री यदु ने भी देश और प्रदेश के लिये अपने प्राणों को न्योछावर कर दिये। मै पुनः उन्हे श्रद्धांजलिय अर्पित करती हूॅ।


श्री किशुन यदु एवं अन्य अतिथियों ने भी शहीद संदीप यदु के शहादत को याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर शहीद यदु के परिजन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।