back to top

लोकसभा निर्वाचन 2024*

नाम निर्देश, सी विजिल, कंट्रोल रूम में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

Advertisements

राजनांदगांव 29 फरवरी 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए गठित विभिन्न टीमों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा की उपस्थित में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नाम निर्देश, सी विजिल, कंट्रोल रूम में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने नामांकन, उनकी जांच, नामांकन वापसी, प्रतीक आवंटन सहित अन्य प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री आशानंद मखीजा एवं सहायक प्रोग्रामर श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के नामांकन, उनकी जांच, नामांकन वापसी, प्रतीक आवंटन की प्रकिया एवं सावधानियां रखने की विस्तार से जानकारी दी गई।
क्रमांक 157- शुक्ल ———————-

Advertisements

You cannot copy content of this page