back to top

रायपुर : महिलाओं को 7 मार्च को मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा 7 मार्च को मिलेगा। तय कार्यक्रम 8 मार्च को बदल दिया गया है। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली जुड़कर महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान रायपुर के साइंस कॉलेज में 50 हजार महिलाएं भी जुड़ेंगी।

Advertisements

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया था। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अब मोदी 1 हजार रुपए की किस्त महिलाओं के खातों में भेजेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page