back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना…

– पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित संतान से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Advertisements
राजनांदगांव 07 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित की जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक एवं पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित संतान नजदीकी च्वाईस सेंटर से एवं जिलों के विकासखंडों में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्रों एवं जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। 

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक अथवा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो संतानों व दत्तक संतानों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए न्यूनतम 4 माह से अधिकतम 10 माह तक की अवधि के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्र हितग्राही प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक सहायता के अभाव में प्रतियोगिता परीक्षाओं को पूर्ण करने में असमर्थ होते है। 

उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप शासकीय सेवाओं में प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से प्रवेश प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाने के लिए कोचिंग उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सामाजिक श्रेणीगत परिवर्तन के अवसर उपलब्ध कराना और सशक्त बनाया जाकर समाज के विकास की मुख्य धारा में जोडऩा है। 

इसके अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित संतानों को उनके शैक्षणिक योग्यता अनुरूप प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे पीएससी, सीजी व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेल्वे, पुलिस भर्ती परीक्षा अंतर्गत समय-समय पर जारी होने वाले प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु न्यूनतम 04 माह से अधिकतम 10 माह तक की अवधि के लिए नि:शुल्क कोचिंग का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page