back to top

राजनांदगांव : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल जिले के प्रवास पर…

– कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की लेंगे बैठक

Advertisements
राजनांदगांव 12 मार्च 2024। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज 13 मार्च 2024 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दोपहर 12.10 बजे मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेंगे।

 उप मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान दोपहर 12.50 बजे जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दोपहर 2.10 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे शाम 4.10 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड राजनांदगांव से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page