राजनांदगांव : आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने किया जलकर व समेकित कर का भुगतान…

करदाताओं से अपने करों का भुगतान करने किये अपील

Advertisements

निगम में अवकाश के दिनों में भी राजस्व वसूली

राजनांदगांव 14 मार्च। वित्तीय वर्ष 2023-24 को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने अपने शासकीय आवास के जलकर एवं समेकित कर का भुगतान किया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के माह अंत मार्च में कर दाताओं की सुविधा के लिए निगम सीमांतर्गत सम्पत्तिकर,समेकितकर,जलकर एवं दुकान किराया की वसूली को दृष्ष्टिगत रखते हुये निगम कार्यालय अवकाश के दिनों एवं रविवार को भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग मेें चालू रहेगा।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कर दाताओं से अपील करते हुए कहा है कि, मैने अपने शासकीय आवास के जलकर एवं समेकितकर का भुगतान किया है, आपभी अपने बकाया कर सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के अलावा दुकान किराया का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बने। साथ ही शासकीय विभागों से भी अपने अपने विभाग के जलकर एवं समेकितकर का भुगतान कर वित्तीय भार कम करने की अपेक्षा किये।


निगम आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में वसूली हेतु वार्ड प्रभारियों को सम्पत्तिकर,समेकितकर, जलकर एवं दुकान किराया सत्प्रतिशत वसूली की जवाबदारी दी गयी है।

उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार से बचें। उन्होंने कहा कि करदाता अपने करों का भुगतान अवकाश के दिनों एवं रविवार को भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग में कर सकते है।