राजनांदगांव 15 मार्च 2024। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुई। सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान करने के लिए सभी को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के संबंध में आकर्षक रंगोली बनाई गई। इस दौरान पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, प्राचार्य डॉ. केएल टाण्डेकर, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्रीमती रश्मि सिंह सहित दिग्विजय महाविद्यालय के महिला प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।