
संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही जारी
आज हटाये 2612 बेनर पोस्टर, झंडी एवं दिवाल लेखन मिटाये
राजनांदगांव 18 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 चुनाव के लिये जारी कार्यक्रम पश्चात आदर्श आचार सहिता क्रियाशील होते ही नगर निगम की टीम कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में संपत्ति विरूपण के तहत प्रतिदिन प्रभावशील कार्यवाही कर रही है।
कार्यवाही के तहत शासकीय एवं निजी संपत्तियों पर लगे बेनर पोस्टर निगम की टीम दिन और रात हटाकर दिवाल लेखन भी मिटा रही है। टीम द्वारा आज 2612 छोटे बड़े बेनर पोस्टर हटाने तथा दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही की गयी।

संपत्ति विरूपण के कार्यवाही के संबंध में आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण के तहत प्रतिदिन प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है।
आदर्श आचार सहिता लागू होते ही सम्पत्ति विरूपण कार्यवाही टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर बेनर पोस्टर हटाया जा रहा है और दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी पहले दिन से निगम सीमाक्षेत्र में दिन व रात बेनर पोस्टर निकालने तथा दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही कर रहे है।
आज राजीव नगर लखोली, मोहारा, मोहड़, लोहार पारा, भरका पारा, पुराना बस स्टैण्ड, रामाधीन मार्ग, आजाद चौक, सिनेमा लाईन, कैलाश नगर, मठपारा, बी.के. नगर, आरा मशीन रोड आदि क्षेत्र से 1137 दिवाल लेखन मिटाने के साथ साथ 15 पोस्टर, 399 फ्लेक्स व बेनर एवं 1061 झंडा-झंडी निकालने की कार्यवाही की गयी।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि गठित समिति लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान राजनीतिक दलो, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी स्वयं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय, निजी, सार्वजनिक भवनों के दीवालों पर नारे (स्लोगन) प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये सम्पत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने मिटाने से संबंधित कार्यो का निस्पादन करने तथा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित कर रहे है।









































