
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कॉंग्रेस की सचिव और प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती रोशनी सिन्हा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस के अध्यक्ष श्री दीपक बैज से अनुशासन हीनता करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सुरेन्द्र दास वैष्णव को तत्काल पार्टी से बाहर करने की मांग की है विगत दिनों कार्यकर्ता सम्मेलन सोमनी में आहूत किया गया था
जिसमें कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पक्ष में कार्यकर्ताओं को चार्ज करने के दृष्टिकोण से बैठक में रखी गई थी, बारी-बारी से कार्यकर्ताओं को बोलने का मौका दिया गया जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी भी मौजूद थे उस बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दास वैष्णव के द्वारा अपनी बात रखी गई किंतु उसकी बात पार्टी हित में न रहकर विरोधाभास रहा जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है ,
जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है जो स्पष्ट नजर आ रहा है मैं पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार है और यह मामला पार्टी फोरम में रखना चाहिए था ना कि कार्यकर्ता सम्मेलन में ,अपनी पीड़ा को जिला अध्यक्ष या प्रदेश स्तर के नेताओं के पास रखना चाहिए सार्वजनिक रूप से सम्मेलन में रखी गई जो पार्टी विरोधी गति को हवा दे रही है जब आप इतना निष्ठावान कांग्रेस के एक कट्टर सिपाही है और आपको इतनी पीड़ा है तो पार्टी के गरिमा को ध्यान में रखते हुए बड़ों का कैसे सम्मान किया जाता है
वह पहले आत्म चिंतन कर लेते यहां से चुनाव लड़ा जा रहा है वह कोई और नहीं पूरे प्रदेश के बागडोर संभाल चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का सबसे पसंदीदा चेहरा है आप राहुल गांधी और सोनिया गांधी का सम्मान और आदर्श पर चलने की बात करने वाले को कैसे नहीं मालूम कि आदरणीय राहुल गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी के मौजूदगी में यह फैसला लिया गया है कि राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा लड़ाया जाए । आपने अपने हीरो बनने के चक्कर में विरोधी पक्ष को हंसने का मौका दिया जा रहा हैै
कार्यकर्ताओं की पीड़ा का इतना ही सरोकार है तो एक भी कार्यकर्ता आपके बचाव पक्ष में क्यों नहीं उतरे? आज राजनांदगांव विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की हार इतनी मतों के अंतर से हुई है तो कहीं ना कहीं ऐसे ही फूल छाप कांग्रेसियों की वजह से है और निष्ठा की बात करते हैं अब तो ऐसा लगने लगा है कि हमें विरोधी पार्टी से डर नहीं बल्कि अपनी ही कार्यकर्ताओं से डर है जबकि हमें खुश होने की जरूरत है की राजनांदगांव लोकसभा का टिकट हमारे पार्टी के कद्दावर नेता जो छत्तीसगढ़ की बागडोर संभाल चुके हैं जिनके द्वारा लड़ा जा रहा है
आज किसान हित में इतना बड़ा फैसला लेकर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपने फैसले पर अडिग रहा और चुनावी घोषणा पत्र को अमल करते हुए किसान के समर्थन मूल्य की अंतर की राशी को राजीव गांधी न्याय योजना में देने की जुगत लगाकर पूरे हिंदुस्तान के राज्यो का मिशाल बना जिसका प्रशंसा विरोधी भी करने लगे, उस दिन याद नहीं रहा सत्ता विमुख होते ही अपना तेवर दिखाना चालू कर दिए, आप बघेल जी को भारतीय जनता पार्टी के नेता रमन सिंह के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हैं लज्जा नहीं आती, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इकलौता ऐसा चेहरा हैै
जिसका जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होती है भुपेश बघेल जी के ऊपर आरोप मढ़ना कतई उचित नहीं ,जब प्रदेश के मुखिया थे उस समय 2 साल कोरोना कल में गुजारा एक साल चुनावी वर्ष में गुजरा सिर्फ उसको काम करने का मौका दो साल मिला जिसमें वह जनता के लिए बहुत ही काम किए हैं जो आज पूरे हिंदुस्तान में अमिट छाप छोड़ा है और कार्यकर्ताओं का वैधानिक चीजों को जरूर पुरा किया है
अब प्रत्याशी बदलने की मांग कर विरोध कर रहे हैं यह आपका व्यक्ति विशेष है इसमें किसी भी कार्यकर्ताओं का कोई समर्थन नहीं है और यदि है तो मुंडी गिना दे राजनीति छोड़ दूंगी । भूपेश बघेल एक निर्भीक और जन नेता है जो आज पूरे प्रदेश में एक ऐसे संस्कृति का बीज बोया है जिसमें हमें छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व है राजनांदगांव के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि ऐसे जुझारू नेता को प्रत्याशी बनाया ।









































