राजनांदगांव : मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को मतदान का समय अधिसूचित…

लोकसभा निर्वाचन-2024

Advertisements
राजनांदगांव 26 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 (द्वितीय चरण) के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06-राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को मतदान का समय अधिसूचित किया गया है। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 06-राजनांदगांव अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78-मोहला-मानपुर (अनुसूचित जनजाति) में सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का मतदान के लिए समय अधिसूचित किया गया है।