back to top

राजनांदगांव : 10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया…

लोकसभा निर्वाचन-2024

Advertisements
राजनांदगांव 30 मार्च 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए आज 30 मार्च 2024 को कुल 10 अभ्यर्थियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। जिनमें निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रमेश यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी के अभ्यर्थी श्री बसन्त कुमार मेश्राम, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री रेखचंद मंडले, 

निर्दलीय अभ्यर्थी त्रिवेणी पडौती, हमर राज पार्टी की अभ्यर्थी ललिता कंवर, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री विशेष धमगाये, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी श्री नारद प्रसाद निषाद, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री सच्चिदानंद कौशिक, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री गजेन्द्र साहू एवं बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी श्री देवलाल सोनवंशी शामिल है। आज नाम निर्देशन पत्र जमा करने वालों की संख्या निरंक हैं। 
Advertisements

You cannot copy content of this page