back to top

राजनांदगांव : गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक…

राजनांदगांव 02 अप्रैल 2024। प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण ग्रीष्मकाल में आंगनबाड़ी केन्द्रों संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि 8 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया गया है।

 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक किया जाएगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति के बाद 16 जून 2024 से पुन: आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 9.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक 6 घण्टे के लिए किया जाएगा। 
Advertisements

You cannot copy content of this page