
राजनंादगांव 2 अपै्रल। नगर निगम के सभागृह में आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में ठा.प्यारेलाल स्कूल की सहायक शिक्षिका श्रीमती कनकलता सिंह सहित लोककर्म विभाग मंे मजदूर के पद पर कार्यरत श्री मनसुख साहू तथा स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत श्री तीरथ बलीराम व श्रीमती रेणू रघुनाथ को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्वक बिदाई दी गयी।

कार्यक्रम में आयुक्त श्री गुप्ता सहित कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्राचार्य श्री भूषण साव द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।

कार्यक्रम में आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि हमारे निगम परिवार के चार साथी जिन्होंने अपने जीवन का लंबा समय इस संस्था को दिये, और निष्ठापूर्वक कार्य कर आज शासन नियम के तहत सेवानिवृत्त हो रहे है, अब वे परिवार में समर्पित होकर अपना समय बितायेगी तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करेगें,
क्योकि नौकरी में पारिवारिक दायित्वों का ठीक से निर्वाहन नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पश्चात जो प्रक्रिया होगी उसे जल्द पूर्ण किया जायेगा, इसके अलावा जब भी आवश्यकता होगी निगम परिवार आपके साथ खडा रहेगा। मैं आप लोगों के आगे की अच्छी जीवन के लिये शुभकामनाएं देता हूॅ।
कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय तक निगम में सेवाकाल व्यतीत कर आज हमारे चार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है, इनके कार्यकाल अच्छा रहा और इन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन किया, लेकिन निगम से इनका जुडाव सदा रहेगा, क्योकि ये सब परिवार की तरह रहकर कार्य किये।
सहायक शिक्षिका श्रीमती कनकलता सिंह ने अपने उद्बोधन में कही कि मुझे अपने काम में सबका बहुत अच्छा सहयोग मिला, मैं दुर्ग निगम से स्थानांतरित होकर राजनांदगांव निगम आयी थी और यहा पारिवारिक माहोल में 24 वर्ष काम करने का मौका मिला मैं इंदिरा बाल मंदिर, सर्वेश्वरदास स्कूल तथा ठा. प्यारेलाल स्कूल में अध्यापन कार्य की और ठा.प्यारेलाल स्कूल से सेवानिवृत्त हो रही हूॅ। उन्होंने कहा कि आप सबके साथ बिताया समय अविस्मरणीय रहेगा, जिसके लिये मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूॅ।
बिदाई समारोह का आभार प्रदर्शन समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर ने व संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। बिदाई समारोह में प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, स्वास्थ्य अघिकारी श्री दीपक अग्रवाल, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, लेखापाल श्री शैलेष पाण्डे व श्री पंकज साहू, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित अधिाकरी कर्मचारी उपस्थित थे।









































