राजनांदगांव : निगम आयुक्त सुबह अधिकारियों के साथ बसंतपुर में प्रगतिरत निर्माण कार्य एवं साफ सफाई देखे, पेयजल सप्लाई की नागरिकों से ली जानकारी…

राजनांदगांव 2 अपै्रल। प्रतिदिन वार्ड भ्रमण की कडी में आज निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता तकनीकि एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वार्ड नं. 46 बसंतपुर में प्रगतिरत निर्माण कार्य का जायजा लेकर कार्य जल्द पूर्व करने एवं साफ सफाई देख सफाई में गुणात्मक सुधार के अधिकारियोे को निर्देश दिये।

Advertisements


बसंतपुर में साफ सफाई का जायजा लेकर सुलभ के सामने कचरा पाये जाने पर नराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल सफाई करने प्रभारी को निर्देश दिये, सुलभ शौचालय में ठीक से साफ सफाई रखने, दरवाजे में कुंदा लगाने, आवश्यक व्यवस्था करने संचालक को निर्देशित किये। बसंतपुर तालाब के पास की गंदगी साफ करने, नाली नालों की नियमित सफाई कर कचरा उठवाने, उपस्थित कर्मचारियों की हाजरी रजिस्टर से मिलान करने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निर्देशित किये।


बसंतपुर में निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान तालाब में बाउण्ड्रीवाल व टो वाल निर्माण तथा रेलिंग लगाने के काम मंे गति लाकर जल्द पूर्ण कराने के निर्देश प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिह यादव को दिये।

उन्हांेने क्लब चौक की गलियों में सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण तथा गंज मण्डी के बाजू नाला निर्माण का निरीक्षण कर नियमित रूप से पानी डालने ठेकेदार को निर्देशित करने तथा शेष कार्य जल्द पूर्ण कराने कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बसंतपुर में पानी आने के संबंध में घर वालो से जानकारी लिये कि पानी समय पर आता है कि नही, महिलाओं ने बताया कि सुबह शाम पर्याप्त एवं साफ पानी आता है, गर्मी में थोडा कम पानी आता है।

आयुक्त ने उनसे कहा कि पानी का आवश्यकता अनुसार उपयोग करे एवं छानकर व उबालकर पानी पीये। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता श्री दीपक महला व जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू, मिशन क्लीन सिटी सहायक प्रभारी श्री पवन कुर्रे प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी उपस्थित थे।