back to top

राजनांदगांव : आयुक्त सुबह पहुॅचे टाकाघर जल, मोटर एवं विद्युत विभाग का किया आकस्मिक निरीक्षण…

राजनांदगांव 2 अपै्रल। प्रातः भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता टाकाघर का आकस्मिक निरीक्षण कर जल, विद्युत एवं मोटर विभाग के प्रभारियों से उनके कार्यो के संबंध में जानकारी लिये, उन्होंने मोटर विभाग के प्रभारी श्री सुरेन्द्र साव से चालक, टैंकर तथा जे.सी.बी. आदि के बारे में जानकारी ली, श्री साव ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से बड़े टैंकरों से जनता कालोनी व अन्य सम्पवेल में, प्रधानमंत्री आवास के अलावा रेवाडीह, पेण्ड्री आदि के टंकियों में पानी की सप्लाई की जाती है,

Advertisements

इसके अलावा छोटे टैंकरों से मांग अनुसार वार्डो में एवं आयोजनों में सप्लाई की जाती है, स्वास्थ्य विभाग के कार्यो के लिये जे.सी.बी. टिप्पर, टेक्टर भी सुबह निकल जाते है तथा डिवाईडर एवं पेड पौधें में सिचाई की जाती है।


आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि सभी कर्मचारी प्रातः जल्दी काम पर आकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करे एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करे। उन्होंने जल विभाग श्री सेवाराम व श्री सोमनाथ से कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों में क्षतिग्रस्त पाईप लाईन, गंदे पानी आने, कम पानी आने आदि का यथासंभव जल्द निराकरण करे, आवश्यक सामाग्री का भंडारण रखे ताकि ग्रीष्म ऋतु में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने विद्युत प्रभारी श्री किशन गावरे से कहा कि कर्मचारी सुबह जल्दी वार्डो में जाकर लाईट मरम्मत करे तथा लाईट संबंधी शिकायतो का त्वरित निराकरण करे, आगामी नवरात्रि त्यौहार को ध्यान में रखते हुये शहर में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करे। निरीक्षण में प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, उप अभियंता श्री दीपक महला आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page