राजनांदगांव : मतदान दिवस 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित…

लोकसभा निर्वाचन 2024

मतदान दिवस 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित

राजनांदगांव 24 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत राजनांदगांव जिले सहित कबीरधाम, 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।