
राजनांदगांव - गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में छांव के साथ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था थी। मतदाताओं को गर्मी से राहत देने के लिए मतदान केन्द्र क्रमांक 12-चौथना में मतदाताओं को शर्बत, मठा का वितरण भी किया गया।
वहीं विधानसभा डोंगरगांव के मतदान केन्द्र क्रमांक 210-माथलडबरी, मतदान केन्द्र क्रमांक 225-खुज्जी सहित जिले के अन्य मतदान केन्द्रों में ओरआरएस घोल कार्नर में मतदाताओं को ओरआरएस घोल दिया गया।









































