
राजनांदगांव जिले के ग्राम तिलई मे आज भीषण सडक दुर्घटना हो गई है जहां एक हि परिवार के चार लोगो की मौत हो गई है
सभी लोग सिन्हा परिवार के बताये जा रहे है घटना आज चार बजे के आस पास की बताई जा रही है जब तिलई ग्राम के एक हि परिवार के सदस्य छट्टी कार्यक्रम (परिवारिक कार्यक्रम)टप्पा गांव मे जाने के लिए बस का इंतजार करते सडक किनारे बस अड्डे पर बैठे हुए थे , इसी दौरान खैरागढ की ओर से तेज गति सेआ रही सिमेट से लदी ट्रक ने इन चारो को रौदते हुए भाग निकला है

मौके पर चारो लोग की मौत हो गई है जिनमे मां बाप बेटी और बेटी नातिन शामिल है । इस घटना से ग्रामीणो मे आक्रोश देखा गया और ग्रामीणो ने राजनांदागांव खैरागढ मार्ग मे चक्का जाम कर दिया जिससे आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा है ।
सडक हादसा और चक्का जाम के चलते मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुची और लोगो को समझाई के बाद लोगो ने चक्का जाम समाप्त किया है गुस्साए ग्रामीण मुआवजा सहित सडक दुर्घटना को रोकने की मांग कर रहे थे ।
मृतको मे पूना राम सिन्हा पत्नि गनेशिया बाई पुत्री तीजबती और बेटी नातिन पल्लवी शामिल है । घटना से गांव मे शोक की लहर बनी हुई है ।









































