back to top

राजनांदगांव : गायत्री विद्यापीठ में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 02 से 11 मई तक…

राजनांदगांव – 38 छग बटालियन एनसीसी राजनांदगांव के तत्वाधान में गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 02 से 11 मई तक लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कुमार, कैंप कमांडेंट के सफल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में संचालित हो रहा है जिसके तहत आज विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित श्री संजय अग्रवाल (IAS),

Advertisements

कलेक्टर महोदय, जिला राजनांदगांव इस सुश्री सुरुची सिंह (IAS), सीईओ, जिला पंचायत श्री अभय जायसवाल , DEO राजनांदगांव एवं श्री चिरंजीवी जैन , संचालक, सचदेवा न्यू पी टी कॉलेज एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न विषयों पर जैसे संघ लोक सेवा आयोग, राज्य सेवा आयोग एवं आर्मी आदि अन्य सभी परीक्षाओं से संबंधित मार्गदर्शन एव सभी कैडेटों के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन कर छात्र-छात्राओं की शंकाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया गया ।

साथ ही कैरियर गाइडेंस के लिए व्याख्यान का भी आयोजन किया गया । उपरोक्त कार्यक्रम लगभग चार से पांच घंटे तक चली जिसमें शिविर 07 महाविद्यालय एवं 09 स्कूलों से लगभग 580 कैडेट, विभिन्न संस्थानों से एनसीसी अधिकारी, कर्मचारी 38 छग बटालियन एनसीसी सेना के पी आई स्टाफ उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी कैंप एडजुटेंट लेफ्टिनेंट डॉ डिकेश्वर निषाद, एनसीसी अधिकारी ने दिया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page