back to top

रायपुर : यूथ वर्ल्ड जुजित्सु चैंपियनशिप हेतु चयनित राणा वसुंधरा सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात…

रायपुर, 10 अगस्त 2024/ यूरोप के ग्रीस में आगामी अक्टूबर माह में होने जा रहे यूथ वर्ल्ड जुजित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के लिए चयनित डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की होनहार खिलाड़ी कुमारी राणा वसुंधरा सिंह ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।

Advertisements

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर वसुंधरा को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं साथ ही इस खेल के बारे में जानना भी चाहा जिस पर कोच राणा अजय सिंह द्वारा अपने मोबाइल वीडियो के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के समक्ष वीडियो प्रस्तुत किया चर्चा के दौरान खेल संघ राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी ने श्री विजय शर्मा जी को बताया यह खेल भारत सरकार सहित छत्तीसगढ़ सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है साथ ही बस्तर राजनांदगांव कवर्धा रायपुर धमतरी में बहुताय खलाड़ी लगातार नेशनल चैपियनशिप में पदक जीत भी रहे है जिसका निताजा है कि छत्तीसगढ़ से एक मात्र खिलाड़ी का चयन इन दिनों विश्व चैपियनशिप के लिए हुआ भी है

और अगर अगले वर्ष उत्तराखंड में होने वाली नेशनल चैपियनशिप में इस खेल को रखा जाता है तो निःचित तौर पर छत्तीसगढ़ से सर्वाधिक पदक प्राप्त होने की संभावना है।जिस पर श्री शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा बिल्कुल खेल को बढ़ावा दिया जायेगा जो भी सकारात्मक कार्य होगा वह राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।

इस मौके पर राजनांदगांव जिला खेल संघ की ओर से प्रदेश महासचिव राणा अजय सिंह, जिलाध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी, जिला सचिव तरुण वरकड़े ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को मेमेंटो भेंट किया। साथ ही अगले वर्ष उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में जिजित्सु खेल को शामिल कराए जाने हेतु केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया जी व उत्तराखंड सरकार को पत्र प्रेषित करने का आग्रह किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page