राजनांदगांव: छात्र युवा मंच का 98 रक्तदान शिविर जिला ग्रंथालय स्टेट स्कूल में…

राजनांदगांव / रक्तदान शिविर के साथ बीपी शुगर नेत्र सिकलसेल ब्लड ग्रुप हीमोग्लोबिन जाँच, ड्रायविंग लायसेंस शिविर व एक पेड़ माँ के नाम का आयोजन

जिले कि सेवा भावी संस्था छात्र युवा मंच संगठन अपना 98 वां रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव के जन्मदिन के अवसर पर शहर के जिला ग्रंथालय स्टेट स्कूल मे आयोजित कि जा रही हैं इस आयोजन मे रक्तदान शिविर बीपी शुगर नेत्र सिकलसेल ब्लड ग्रुप हीमोग्लोबिन जाँच, ड्रायविंग लायसेंस शिविर व एक पेड़ माँ के नाम का लगाया जायेगा

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव व संगठन के पदाधिकारी व विधार्थी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जायेगा, इस शिविर का लाभ छात्र छात्राओं सहित समाज के सभी ले सकते हैं