back to top

दुर्ग : जिले के कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का सामान, मशीन जलकर खाक…

दुर्ग जिले के कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का सामान व मशीन जल कर खाक, बुलानी पड़ी SDRF टीम

Advertisements

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी के एक फैक्ट्री में देर शाम को भीषण आग लग गई। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अकोला गाँव स्थित कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में मेडिकल सर्विसेस में उपयोग होने वाले डिस्पोजल मास्क सिरिज, गलब्स, और अन्य समान बनाने का कार्य किया जाता था।

करोड़ों का नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। वहीं आग लगने का अंदेशा शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम कमांडेंट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 15 जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। 10दमकल की गाडिय़ों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page