back to top

खैरागढ : सरईपतेरा पीएम जनमन योजना में लाभान्वित हुए हितग्राही…

खैरागढ़ 31 अगस्त 2024// प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत द्वितीय चरण में लाभार्थी संतृप्ति शिविर छुईखदान विकासखंड के ग्राम पंचायत सरईपतेरा में आयोजित किया गया। जिसमे सरईपतेरा के साथ साथ आश्रित ग्राम लालपुर और छुईया के बैगा हितग्राही लाभान्वित हुए।

Advertisements

ज्ञात हो कि बैगा आदिवासी जनजाति के लोगों को शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मेगा इवेंट तथा आईईसी कैम्पन का आयोजन जिले के विभिन्न गांवों में किया जा रहा है।कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर बैगा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है

सरईपतेरा में आयोजित शिविर में आधार कार्ड हेतु 21 श्रम कार्ड के 11,जाति प्रमाण पत्र के 57,पी एम किसान निधि के लिए 22, जनधन खाता के 2,राशनकार्ड हेतु 3,सुकन्या समृद्धि योजना हेतु 3,वन पत्ता के लिए 4,विद्युत कनेक्शन हेतु 9,केसीसी हेतु 14, आवेदन प्राप्त हुआ वहीं सिकल सेल के 83 लोगों का जांच किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page