back to top

राजनांदगांव : फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदायें 7 अक्टूबर तक आमंत्रित…

राजनांदगांव 09 सितम्बर 2024। जिले में नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए विकासखंडवार तैयार की गई फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदायें 7 अक्टूबर 2024 अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित की गई है।

इच्छुक निविदादाता कार्यालय कलेक्टर (स्थानीय निर्वाचन) राजनांदगांव से 100 रूपए शुल्क जमा कर निविदा फार्म प्राप्त कर सकते हंै।

प्राप्त निविदाओं को 7 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष कलेक्टोरेट कार्यालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 49 में खोली जाएगी।

निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।  

Advertisements

You cannot copy content of this page