back to top

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 09 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

Advertisements

इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में अतिवृष्टि से 15 मकान आंशिक क्षति होने पर 531500 रूपए, अतिवृष्टि से पशुकोटा आंशिक क्षति होने पर 6000 रूपए, आग दुर्घटना से धान फसल क्षति होने पर 21071 रूपए,

तालाब में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत नदी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 23 मकान आंशिक क्षति होने पर 91000 रूपए आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page