back to top

राजनांदगांव और पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का मृणाल चौबे ने पंजाब मे किया जिक्र

सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता’ में पंजाब की टीमों की भागीदारी को बताया महत्वपूर्ण

Advertisements

पंजाब सरकार के द्वारा पंजाब प्रान्त में खिलाड़ियों के कौशल की पहचान करने व खेल समर्थक माहौल बनाने के उद्देश्य से खेल विभाग के द्वारा पंजाब खेल मेले ‘खेडा वतन पंजाब दियां’ का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्यतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे पंजाब के पटिआला शहर मे हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच एवं पुरुस्कार वितरण समाहरोह मे सम्मिलित हुए।


14 से कम आयु वर्ग से लेकर 70 वर्ष तक के लोगों के लिए आयोजित की जा रही इस खेल प्रतियोगिताएं मे मुख्य अतिथि मृणाल ने पंजाब सरकार के इस पहल की सराहना करते हुए कहा की पंजाब खेलो के गढ़ के नाम से पुरे विश्व मे प्रसिद्ध है, इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करने के साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों को स्वस्थ रखने एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को मैदान से जोड़ने के कारण राज्य के उदयमान खिलाड़ियों को मार्गदर्शन एवं बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस गरिमामय आयोजन मे उपस्थित अतिथियों को मृणाल ने अपने शहर राजनांदगाँव और पंजाब के खिलाड़ियों के बिच महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के माध्यम से बने मजबूत रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा की राजनांदगाँव के इस विश्व प्रशिद्ध अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता मे पंजाब की प्रतिष्ठित टीमें भाग लेती है और राजनांदगाँव शहर के खेल प्रेमी जनता का अपार स्नेह एवं सराहना पंजाब के खिलाड़ियों को प्राप्त होता है।

अपने उतबोधन मे मृणाल ने पंजाब के खिलाड़ियों का भारतीय हॉकी टीम के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा की यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने के साथ साथ खेल मे राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने और राज्य के बच्चों से लेकर पंजाब की छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने मे मददगार साबित होगी।

साथ ही मृणाल ने देश मे हॉकी इंडिया के द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंशा करते हुए बताया की हॉकी इंडिया के मार्गदर्शन मे छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा हॉकी के उत्थान के लिए किये गए कार्य से छत्तीसगढ़ राज्य के हॉकी खिलाड़ी भी नित नई उचाईयो एवं उपलब्धियों को प्राप्त कर रहे है।

Advertisements

You cannot copy content of this page