back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं…

राजनांदगांव। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों सहित राजनांदगांव जिलावासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page