राजनांदगांव : जिले के 91 तीर्थ यात्रियों को 18 से 21 नवम्बर तक करायी जाएगी अयोध्या धाम की यात्रा…

राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2024। श्री रामलला दर्शन (आयोध्या धाम) योजना के तहत 55 वर्ष से अधिक एवं 75 वर्ष से कम आयु वर्ग के नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। जिसके तहत राजनांदगांव जिले के 91 तीर्थ यात्रियों को 18 से 21 नवम्बर 2024 तक अयोध्या की यात्रा करायी जाएगी।

आयुक्त नगर निगम एवं जनपद पंचायत व नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को यात्रा के लिए चयनित हितग्राहियों की सूची कार्यालय समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने कहा गया हैं।