back to top

खैरागढ: खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिठाई दुकानों में निरीक्षण कर लिया गया सेम्पल…

खैरागढ़, 26 अक्टूबर 2024//कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अवमानक मिठाई व खाद्य पदार्थ बिकने की संभावना को देखते हुए खैरागढ़, छुईखदान, गंडई के विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। विभागीय अधिकारी अंगेश्वरी कचलाम ने बताया कि खैरागढ़ के बीकानेर, गणेश हॉटल ,

बजरंग हॉटल, गुजराती हॉटल, मानव मंदिर, छुईखदान और गंडई के बीकानेर मिष्ठान भंडार से विभिन्न निर्माण सामग्री जैसे काजू कतली, कलाकंद, गुलाब जामुन, देसी पेड़ा, बेसन लड्डू की जांच की गई। इस दौरान त्यौहारी सीजन को देखते हुए मिष्ठान दुकानों से बेसन, तेल, मैदा, घी, रसगुल्ला प्रिमिक्स का सैंपल संकलन कर जांच के लिए राज्य सरकार खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया।


इस दौरान मिठाई दुकान संचालकों को साफ-सफाई बनाएं रखने, हैण्ड ग्लब एवं कैप पहने, मिठाइयों के निर्माण एवं अवसान तिथि अंकित करने, त्यौहारी सीजन में शुद्ध मिठाई का ही विक्रय करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page