back to top

राजनांदगांव: सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम कोटरासरार, जंगलपुर, रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी स्वीकृत आवासों का किया गया निरीक्षण…


राजनांदगांव 10 नवम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह  ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोटरासरार, जंगलपुर, रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी स्वीकृत आवासों का निरीक्षण किया।

Advertisements

उन्होंने अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवास हितग्राहियों को सामूहिक रूप से सामग्री खरीदने, ग्राम पंचायत में मेसन की उपलब्धता एवं मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने आवास निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ आवास निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ करने एवं जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक एवं संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्य में तत्काल प्रगति लाने निर्देश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, आवास नोडल तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page