राजनांदगांव: महापौर हेमा देशमुख ने बताया नंदई फ्लाई ओव्हर के पास थोक मार्केट बनाने भूमि की समस्या हुई हल…

महापौर परिषद की बैठक में विकास कार्यो की दी गयी स्वीकृति

Advertisements

राजनंादगांव 26 दिसम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियो को लाभ देने, इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में सम्पत्तिकर की दर में किसी प्रकार की वृद्धि न कर पूर्ववत दर की स्वीकृति तथा नंदई फ्लाई ओव्हर के पास थोक मार्केट बनाने भूमि के पहुॅच मार्ग के बदले भू स्वामियों को बराबर सम्पत्ति देने के अलावा अन्य विषयो की स्वीकृति प्रदान की गयी।


महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही नल घर मोहारा में कबाड के रूप में रखे अनुपयोगी समानों की नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा भूमि या भवन का वार्षिक भाडा मूल्य अवधारण के इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के निर्धारण में किसी प्रकार की वृद्धि न कर पूर्व के वर्षो में निर्धारित दर से सम्पत्तिकर वसूली की स्वीकृति प्रदान की गयी।

उन्होने बताया कि निगम की आय में वृद्धि करने नंदई फ्लाई ओव्हर के पास थोक मार्केट निर्माण के लिये भूखण्ड की प्रक्रिया लंबे समय से की जा रही है, जिसकी परिणिति उक्त भूमि के पहुॅच मार्ग में आ रही भूमि के दो भूस्वामी से चर्चा अनुसार भूमियों के सममूल्य के बराबर योजना क्षेत्रांतर्गत निकाय द्वारा सममूल्य के बराबर सम्पत्ति (दुकान/भूखण्ड) देने की स्वीकृति प्रदान की गयी, जिससे थोक मार्केट निर्माण अब आसान होगा। उन्हांेने बताया कि इसी प्रकार अन्य विषयो पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व सभी काम पूर्ण करना है, इसके लिये सभी अधिकारी अपने काम में गति लावे, और जनता की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करे। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि महापौर परिषद द्वारा सभी विषयों पर जो निर्णय लिया गया है उसका अतिशीघ्र क्रियान्वयन किया जायेगा, ताकि शहर में विकास हो सके।

बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह,संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू,,श्रीमती दुलारी बाई साहू, गणेश पवार, राजा तिवारी, अमीन हुद्दा,श्रीमती बैनाबाई टुरहाटे, आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके व श्री संजय वर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।