
राजनांदगांव के समीप स्थित भंवरमरा में सिलेंडर फटने से तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति पत्नी और एक बच्चा शामिल हैं। मरने वालों में भागवत सिन्हा 38 साल, श्रीमती तामेशवरी सिन्हा 35व उसकी 3 साल की बच्ची भाव्या उम्र 3 साल सिन्हा बताई जा रही है। बता जा रहा है कि मृतक भागवत किराना दुकान का संचालक था जबकि महिला ग्रहणी बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।









































