back to top

राजनांदगांव : जिले के औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि आबंटन…

राजनांदगांव 08 जनवरी 2025। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा जिले के औद्योगिक प्रयोजन हेतु छुरिया विकासखंड के ग्राम पागंरीखुर्द एवं विकासखंड राजनांदगांव के महरूमखुर्द के औद्योगिक क्षेत्र व फूडपार्क में प्रथम आओ प्रथम पाओ की पद्धति से ऑनलाईन वेबसाईट पर भूमि आबंटन 1 जनवरी 2025 से उपलब्ध कराए गए हैं। 

इच्छुक आवेदक नियमानुसार सीएसआईडीसी की वेबसाईट https://csidc.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।