राजनांदगांव: विशाल ने बाजे गाजे के साथ कांग्रेस से पार्षद पद के लिए पेश की दावेदारी, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर…

राजनांदगांव। इस बार राजनांदगांव में नगरीय निकाय चुनाव में चुनावी माहौल और तैयारियों को देखकर यह माना जा रहा है कि जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार नगरी निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने रहेंगे परंतु निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका अहम रहेगी।

आरक्षण लागू होने के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने दमदार प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर राजनांदगांव में चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए गए हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार को शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के समक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड नंबर 12 के युवा  विशाल गड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बाजे गाजे के साथ स्थानीय वार्ड वासियों के साथ अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन जमा किया है।

आपको बता दे की डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेशन पारा वार्ड नंबर 12 से विशाल गड़े ने कांग्रेस पार्टी से अपनी पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की है। विशाल गड़े पिछले 15 सालों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं वे 2007-08 में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के शहर सचिव रह चुके हैं वही उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। विशाल गड़े 2017-18 में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महामंत्री रहे तथा 2018 से अब तक जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग राजनांदगांव में है। वे डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेशन पारा वार्ड नंबर 12 के बूथ अध्यक्ष रहकर अपनी पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। वे वर्तमान में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के पद पर पदस्थ हैं।  अगर सामाजिक उत्तरदायित्व की बात करें तो विशाल गड़े बौद्ध विकास मंडल स्टेशन पर वार्ड नंबर 12 के वर्तमान में अध्यक्ष है वह सभी त्योहारों के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।

राजनांदगांव शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उत्तर ब्लॉक के समस्त वार्डो से कांग्रेस से दावेदारी करने वालों के फॉर्म लिए जा रहे हैं कल दिनांक 14 जनवरी तक 18 फॉर्म लिए जा चुके हैं महापौर के लिए एक भी फॉर्म नहीं आया है उन्होंने बताया कि उत्तर ब्लाक अंतर्गत 27 वर्ड आते हैं पिछले वर्ष उत्तर ब्लॉक अंतर्गत अधिकतम फॉर्म जमा किए गए थे।