back to top

बजट 2025 में वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाई सौगातों की झड़ी, जानें प्रमुख घोषणाएं…

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी 3.0 का पूर्ण बजट पेश कर दिया है। बता दें कि, ये बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आठवां बजट था। इसी के साथ निर्मला सीतारमण के नाम पर लगातार आठ बार बजट पेश करने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अब बात करें बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई घोषणाओं की तो इस साल  वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्त मंत्री ने अपना पिटारा खोलकर उन्हें बड़ी सौगात दी हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को 1 लाख रुपये तक टैक्स में छूट 

वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में भी छूट दी है। बता दें कि, पहले वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में 50 हज़ार रुपये तक की छुट दी जाती थी जिसे अब दोगुना कर दिया गया है अब यह छुट 1 लाख तक कर दी गई है इतना ही नहीं टैक्स डिडक्शन में अब वरिष्ठ नागरिक 4 साल तक अपडेटेड रिटर्न भर सकेंगे। इसके अलावा बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस की लिमिट बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page