
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रविवार की शाम पुलिस विभाग ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस महकमे के आला अफसरों की उपस्थिति रही।

वहीं आज सोमवार को मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। सभी पोलिंग बूथ में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा चुके हैं। पोलिंग पार्टियों को बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी से रवाना किया जाएगा। ज्ञात हो कि नगरीय निकाय में ईवीएम के जरिये मतदान कराया जाना है। शहर के सभी 155 बूथ में दो-दो ईवीएम मशीनें लगाई जाएगी।
फ्लैग मार्च में कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एसडीएम खेमलाल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक के साथ थाना, चौकी का पुलिस बल एवं रक्षित केन्द्र का पुलिस बल शामिल हुए। फ्लैग मार्च महावीर चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी एवं निर्भिक होकर मतदान का प्रयोग करने लोगों से अपील की।









































