
गिधवा, टेलीटोला, ढाबा, कोहका, नाथू नवागांव, तुमड़ी बोड, कोपेडीह, किरगी (ब) समेत अनेक गांवों में किया जनसम्पर्क*
राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र 07से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामनाथ वर्मा का प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है। भाजपा से टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी रामनाथ वर्मा चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने 13 फरवरी को क्षेत्र के ग्राम गिधवा, टेलीटोला, ढाबा, कोहका, नाथू नवागांव, तुमड़ीबोड, कोपेडीह आदि ग्रामों में चुनाव प्रचार किया।
भाजपा प्रत्याशी ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत पीएम आवास, नलजल, शौचालय, स्वास्थ्य समेत अनेक मूलभूत सुविधा प्रदान की जा रही है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों का सैलाब उमड़ रहा है। लोग भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प ले रहे हैं।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण वर्मा मंडल अध्यक्ष मुसरा मंडल, निर्भय श्रीवास पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, भूपेंद्र वर्मा महामंत्री, सेक्टर प्रभारी अमरोतन गुरुजी, मंगलू, डेविड वर्मा,राती वर्मा, रेखन वर्मा, मेघनाथ वर्मा,जीवराखन वर्मा, निर्भय श्रीवास,लक्ष्मी वर्मा, सीताराम बंधे,प्रेम बंधे टेक राम,भूपेंद्र वर्मा, भोजराम,ईश्वर साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।









































