IT Raid News: राजनांदगांव के निजी अस्पताल में आई टी टीम ने दी दबिश…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में इन्कॉम टैक्स की टीम ने रेड की कार्यवाही की है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव चिखली स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में आज सोमवार लगभग दोपहर 2 बजे आई टी की लगभग 25-30 अधिकारी कर्मचारीयों की टीम ने दबिश दी है। आपको बता दें कि भिलाई और राजनांदगांव के संयुक्त टीम ने रेड मारा है। कार्यवाही जारी है।