back to top

BREAKING: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान, Sub Inspector भर्ती की रुकी प्रक्रिया अब होगी शुरू, 971 पदों पर की जाएगी भर्ती….

रायपुर – मुख्यमंत्री ने युवा दिवस के अवसर पर पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके माध्यम से 971 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा की स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा। डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है। नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा की स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी ने युवाओं को ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ में जो महापुरुष आए उन से सम्बंधित स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा की स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता। राज्य सरकार रायपुर में बसी स्वामी जी की यादों को सहेजने और संवारने का प्रयास कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page