Chhattisgarh Exit Poll 2023: एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त, 40-50 सीट का अनुमान, BJP से टक्कर, 3 दिसंबर को मतगरणा…

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकांश सर्वे में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है, पार्टी की भाजपा से कांटे की टक्कर है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे।

रिपब्लिक-पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 46-54 सीटें
रिपब्लिक-पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 46-54 सीटें, भाजपा को 35-42 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही अन्य के हाथ एक भी सीट नहीं आएगी।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 46-55 सीटें, भाजपा को 35-45 सीटें और अन्य को 0-10 सीटें मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस बहुमत के करीब, भाजपा देगी टक्कर
टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के करीब रह सकती है, पार्टी के हिस्से में 48-56 सीटें आ सकती हैं। भाजपा को 32-40 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही निर्दलीय 2-4 सीटों पर सफल होने में कामयाब हो सकते हैं।

टीवी9 पोलस्ट्रैट के सर्वे में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर
टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के हिस्से में 35-45 सीटें आ सकती हैं। साथ ही अन्य को 0-3 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस को 44-52 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 34-42 मिलने के आसार हैं। वहीं निर्दलीय के हिस्से में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

न्यूज24- टुडे चाणक्य के सर्वे में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
न्यूज24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, पार्टी को 57 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 33 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाने का अनुमान है।

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस को 44-52 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 34-42 मिलने के आसार हैं। वहीं निर्दलीय के हिस्से में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त, भाजपा से कांटे की टक्कर
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार है, कांग्रेस को 41-53 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ को बहुमत
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन-पांच सीटें मिलेंगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लीड का अनुमान
आजतक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में बहुमत का आंकड़ा 46 है। कुल 90 सीटें हैं।

एक्सिस माय इंडिया के अनुमान; छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त
आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।

प्रदेश में सबसे ज्यादा इस जाति वर्ग का जनाधार
प्रदेश की कुल आबादी में 32 फीसदी आदिवासी वर्ग यानी की अनुसूचित जनजाति से है। 13 फीसदी आबादी एससी यानी की अनुसूचित जाति वर्ग से आती है और सबसे बड़ा जनाधार जो की 47 फीसदी है वह ओबीसी वर्ग से है।

90 विधानसभा सीटों पर आरक्षण का गणित
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, इसमें से 39 सीटें आरक्षित है, 29 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 10 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। 51 सीट सामान्य है।

पहले चरण की 20 सीटों पर 198 पुरुष और 25 महिला आजमा रहे किस्मत
इस बार के चुनाव में प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमें 198 पुरुष और 25 महिला शामिल हैं।

दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए 958 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
दूसरे चरण में 70 सीटें पर वोटिंग हुई। जिसमें 958 कुल उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इस चरण के कुल 1.63 करोड़ मतदाताओं में 81.41 लाख पुरुष व 81.72 लाख महिलाएं हैं और 684 ट्रांसजेंडर्स ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया।