back to top

VISION TIMES : टीएस सिंह देव ने एग्जिट पोल पर क्या कहा?

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता टीएस सिंह देव ने एग्जिट पोल पर दिए गए अपने अपने पहले रिएक्शन में दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में 60 सीटें जीतने जा रही है। ट टीएस सिंह देव ने कहा, ‘कम से कम इस बात का संतोष है कि एग्जिट पोल में कांग्रेस को आगे दिखाया जा रहा है।

Advertisements

मेरा अभी भी मानना है कि कांग्रेस 60 सीटों तक जा सकती है।’ उनसे जब पूछा गया कि पहले चरण के चुनाव में जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी वहां 2018 में कांग्रेस ने क्लिनस्वीप किया था, लेकिन इस बार यहां बीजेपी के 10 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

इसपर टीएस सिंह देव ने कहा कि 10 सीटें तो बीजेपी कतई नहीं जीत सकती है। छह सीटों पर कांग्रेस कांटेस्ट में है। जब उनसे पूछा गया कि सर्वे में टाइट फाइट क्यों दिख रही है, इसपर उन्होंने कहा कि जब आप सरकार में होते हैं तो कई उम्मीदों पर आप पूरी तरह खरा नहीं उतर पाते हैं। जब आप सरकार में होते हैं तो आप चाहे जितना भी काम करें, लेकिन जो नहीं करेंगे वही सामने दिखता है। यह परिस्थिति हर सरकार में बनती है।

मेरा अभी भी मानना है कि कांग्रेस ने जो भी काम किया है वह हमें दो तिहाई बहुमत दिलाएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर टीएस सिंह देव ने कहा कि हाईकमान सारी चीजें तय करेगी। टीएस सिंह देव ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है, जबकि राजस्थान में मामला टफ है। उसका कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अच्छा काम और वसुंधरा राजे सिंधिया को सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं करना रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page