back to top

Recruitment 2023 : एकलव्य आवासीय स्कूल कबीरधाम में निकली वेकेंसी, अंतिम तिथि 12 मई… 

जिला कबीरधाम में जिला स्तरीय समिति के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों हेतु शिक्षकों की आवश्यकता की पूर्ति हेतु अस्थाई रूप से सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु शासकीय शिक्षकों/ कर्मचारियों द्वारा फ्रेश अभ्यर्थियों से “प्रतिकालखंड” आधार पर ‘अतिथि शिक्षक’ (Guest Teacher) लिया जाना है।

Advertisements

पदों के नाम 

  1. टीजीटी अंग्रेजी
  2. टीजीटी गणित (अंग्रेजी माध्यम)
  3. संगीत शिक्षक
  4. कला / क्राफ्ट शिक्षक
  5. व्यायाम शिक्षक
  6. कम्प्यूटर अनुदेशक
  7. ग्रंथपाल
  8. स्टाफ नर्स (पुरुष)

पदों की संख्या – 08 पद

आवेदन शुल्क 

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता 

टीजीटी शिक्षक –

  • न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री ।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी. एड या समकक्ष डिग्री
  • राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा ( STET Paper – II ) या केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Paper- II) में पात्रता ।

संगीत शिक्षक –

  • हायर सेकेण्डरी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक / स्नातकोत्तर डिग्री हो ।
  • संगीत शिक्षक के रूप में अध्यापन का अनुभव ।
  • कम्प्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान हो । 

कला / क्राफ्ट शिक्षक –

  • ललित कला ( Fine Art) में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंको से स्नातक हो ।
  • या हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ललित कला / पेंटिंग / ड्राईंग और पेंटिंग में न्यूनतम 05 वर्ष का पूर्णकालिक डिप्लोमा हो ।

व्यायाम शिक्षक –

शारीरिक शिक्षा (Physical Education) में स्नातक (55 प्रतिशत) या Health Physical Education में और Sports में NITE के अनुसार न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हो ।

कम्प्यूटर अनुदेशक –

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी. एस. सी. कम्प्यूटर साईस या बी. सी.ए. उत्तीर्ण हो ।

ग्रंथपाल –

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक हो । कम्प्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान हो ।

स्टाफ नर्स (पुरुष) –

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी. एस. सी. नर्सिंग उत्तीर्ण हो ।
  • क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान हो तथा नर्सिंग काउन्सिल में पंजीयन हो ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • आवेदन प्रारंभ : 25-04-2023
  • अंतिम तिथि : 12-05-2023

महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड रंगीन
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
Advertisements

You cannot copy content of this page