back to top

Recruitment 2023 : छात्रावास अधीक्षक, अतिथि शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती ,वेतनमान 36,000…

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शत-प्रतिशत पोशित तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा जिला रायगढ़ में जिला स्तरीय के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों हेतु शिक्षकों की आवश्यकता की पूर्ति हेतु अस्थाई रूप से सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु शासकीय शिक्षकों/कर्मचारियों द्वारा फ्रेश अभ्यर्थी / सेवानिवृत्त शिक्षकों से “प्रतिकालखंड” मानदेय के आधार पर ‘अतिथि शिक्षक’ (Guest Teacher) एवं निश्चित मानदेय पर “छात्रावास अधीक्षक” लिया जाना है।

Advertisements

पदों के नाम 

  1. अतिथि शिक्षक (PGT & TGT)
  2. छात्रावास अधीक्षक

पदों की संख्या – 17 पद

आवेदन शुल्क 

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता 

1.TGT शिक्षक –

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीईआरटी के रिजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से संबंधित विषय में 04 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री ।

2. PGT शिक्षक –

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीईआरटी के रिजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से संबंधित विषय में 02 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री ।

3. छात्रावास अधीक्षक –

शैक्षणिक योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक डिग्री

वेतनमान 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹36,000 – 45,000/- वेतनमान दिया जायेगा ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • आवेदन प्रारंभ : 28-04-2023
  • अंतिम तिथि : 06-05-2023

महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड रंगीन
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

चयन प्रक्रिया 

1.जिला समितियों के अधीन विद्यालयों के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर मेरिट तैयार कर पदवार शिक्षकों का एक पैनल तैयार करेगी।

यदि आवश्यक हुआ साक्षात्कार आयोजित कर शैक्षणिक मूल्यांकन के साथ साक्षात्कार के अंक जोड़ कर अंतिम मेरिट सूची के आधार पर अंतिम पैनल तैयार किया जायेगा जिसे वर्ष भर में उत्पन्न होने वाली रिक्तियों के लिए उपयोग में लाया जायेगा ।

2. जिला स्तर पर जिलों के अधीन विद्यालयों के लिए आवश्यक शिक्षकों की संख्या का निर्धारण कर विज्ञापन तैयार कर प्रदेश के 02 प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जायेगा ।

3. आवेदकों को जिले में स्थित विद्यालयों के लिए प्राथमिकता क्रम से विद्यालय चयन करना होगा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page