RECRUITMENT 2023 : जिला सक्ती में सहायक ग्रेड-03 और भृत्य के पदों पर भर्ती…

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला – सक्ती (छ.ग.) के द्वारा सहायक ग्रेड-03,भृत्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 31.07.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

कुल पद10 पद

आवेदन शुल्क 

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए ।

शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक ग्रेड-03 – 1). मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण
  • 2). मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र |
  • भृत्य – आठवीं परीक्षा उत्तीर्ण । 

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • आवेदन प्रारंभ : 28-07-2023
  • अंतिम तिथि : 31-07-2023

आवेदन प्रक्रिया 

  • उपरोक्तानुसार इच्छुक समस्त अर्हताधारी अभ्यर्थी द्वारा स्वप्रमाणित समस्त दस्तावेज के साथ निर्धारित समय में
  • कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय सक्ती में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।