back to top

VISION TIMES: अतुल रायजादा बने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, शहर में खुशी की लहर…

दिग्विजय महाविद्यालय के अध्यक्ष बने अतुल रायजादा

Advertisements

राजनांदगांव। श्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला राजनांदगांव के अनुमोदनानुसार 25 सितंबर 2024 को शासकीय महाविद्यालयों में जन- भागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर श्री अतुल रायजादा नगर पालिक निगम के पूर्व पार्षद एवं उत्तर मंडल के अध्यक्ष को बनाया गया है।
श्री रायजादा को शासकीय महाविद्यालयों में जन- भागीदारी समिति के अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित भाजपा के कार्यकर्ता उनके इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के नए अध्यक्ष के रूप में अतुल रायजादा की नियुक्ति पर पूरे शहर में उत्साह और खुशी का माहौल है। अतुल रायजादा, जो पूर्व में नगर निगम के पार्षद एवं अध्यक्ष रह चुके हैं, और वर्तमान में भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष भी हैं, अब इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाएंगे।

इस अवसर पर अतुल रायजादा ने विशेष रूप से यह भी कहा, “जिस कॉलेज में मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की, आज उसी कॉलेज में अध्यक्ष बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा हमेशा प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय के हित में और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर काम करूं।”

उनके अध्यक्ष बनने की खबर सुनते ही न केवल उनके समाज में, बल्कि पूरे शहर में लोगों ने खुशी जाहिर की। अतुल रायजादा ने महाविद्यालय के विकास और छात्रों की शैक्षिक उन्नति के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।

उनकी इस नई जिम्मेदारी से शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय और शहर को एक नई दिशा और प्रगति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page