back to top

VISION TIMES : ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प की एक और ब्रांच ध्वस्त, 7आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग – ऑनलाइन सट्टा एप्प महादेव बुक के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही दुर्ग पुलिस ने बालाघाट में संचालित महादेव बुक ब्रांच को ध्वस्त किया है। इस दौरान 7 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है। आरोपियों के पास से 3 लेपटॉप, 11 मोबाइल, विभिन्न बैंकों की चेकबुक-पासबुक सहित बहीखाते से सम्बंधित रजिस्टर भी बरामद हुए है। इन खातों में करोड़ो के लेनदेन का ब्यौरा है।

Advertisements

 बता दे कि महादेव बुक एप्प के विरुद्ध दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाईयां कर रही है। पिछले 6 महीने के भीतर पुलिस ने 125 से अधिक लोगो पर कार्रवाई की है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यो में संचालित 15 से अधिक ब्रांचों को ध्वस्त किया है। इसी कड़ी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस का दावा है कि जब्त लैपटॉप, मोबाइल और बैंक ट्रांजेक्शन के सुक्षम विश्लेषण के बाद जल्द ही इससे जुड़े और भी कई खुलासे होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page