VISION TIMES: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 27 जनवरी को डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ दौरा…

राजनांदगांव/रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 27 जनवरी 2026 को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान सुबह 10.15 बजे दिल्ली से इंडिगो की उड़ान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।


रायपुर आगमन के पश्चात वे 12.25 बजे हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 12.55 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा प्रतिभास्थली स्कूल परिसर पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे से 4.45 बजे तक श्री चौहान ऑल इंडिया विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मृति महोत्सव में सहभागिता करेंगे।


कार्यक्रम उपरांत केंद्रीय मंत्री शाम 4.45 बजे प्रतिभास्थली स्कूल परिसर से प्रस्थान कर डोंगरगढ़ हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर शाम 5.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम 5.55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और रात 7.55 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।