back to top

VISION TIMES: खारून नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत…

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के ग्राम जमराव में सैर सपाटा के लिए खारून नदी के किनारे पहुंचे दो युवक नदी में बह गए, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की शाम की है। इसकी जानकारी लगते ही तत्काल अमलेश्वर पुलिस पहुंची साथ ही साथ युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ दुर्ग की टीम को भी बुलाया गया।

Advertisements

बुधवार देर शाम तक एनडीआरएफ दुर्ग की टीम ने नदी में बहे दोनों युवकों की तलाश तेज कर दी थी जानकारी के मुताबिक कल शाम को एक युवक यशवंत हरपाल का शव को ढूंढने में सफलता रही। वहीं दूसरा युवा आशीष का शव आज मिला है। बता दें कि अभी खारुल नदी में जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page